Tuesday, October 20th, 2026

हाउसिंग बोर्ड पीआरओ नायर सस्पेंड

रायपुर
छग हाउसिंग बोर्ड पीआरओ राजेश नायर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस अवधि में उनका मुख्यालय अंबिकापुर रहेगा। संपदा अधिकारी के साथ पैसे का लेन देन व मारपीट के विवाद पर कल ही पुलिस तक शिकायत पहुंची थी। संपदा अधिकारी की शिकायत पर नायर के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी। आयुक्त की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि सिविल सेवा नियम 1966 के तहत यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही संपदा अधिकारी सिराजुद्दीन ने दस लाख रूपए मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने की शिकायत पुलिस में करने पर नायर को गिरफ्तार किया गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय